Dr-Manika-Khanna

निसंतान दंपत्तियों की सेवा करने के लिए उनके सपनों को पूरा करने के लिए दूरदर्शिता और उत्कृष्ट धैर्य के साथ Gaudium IVF आज तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसने इनफर्टिलिटी के उपचार में अच्छा नाम बनाया है।

डॉ. मनिका Gaudium आईवीएफ और वुमेन हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड की संस्थापक, सीईओ और चेयरपर्सन हैं। यह कंपनी IVF और वुमेन हेल्थ केयर में प्रमुख और तेजी से बढ़ता हुआ ब्रांड है, जिसकी उपस्थिति विदेशों में भी है।

निसंतान दंपत्तियों की सेवा करने के लिए, उनके सपनों को पूरा करने के लिए दूरदर्शिता और उत्कृष्ट धैर्य के साथ Gaudium IVF आज तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसने इनफर्टिलिटी के उपचार में अच्छा नाम बनाया है।

डॉ. मनिका हर किसी तक फर्टिलिटी केयर पहुंचाने के लिए अथक रूप से काम कर रही हैं। आइए साक्षात्कार के माध्यम से जानते हैं उनकी कहानी!

सबसे पहले तो IVF लीडर ऑफ दी ईयर, इंडिया अवार्ड जीतने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हमारे साथ अपनी कहानी साझा करें?

IVF के माध्यम से, मैं उन निसंतान दंपत्तियों की सेवा करती हूं, जो संतान पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मैं अपने करियर की शुरुआत से ही अभ्यास कर रही हूं। IVF प्रक्रिया का इस्तेमाल करके इनफर्टिलिटी की समस्या को दूर किया जा सकता है। मेरे करियर की शुरुआत में सर्जरी के दुर्लभ मामलों में मैंने देखा कि निसंतान दंपत्तियों को बहुत अधिक भावनात्मक और सामाजिक तनाव का सामना करना पड़ता है। जब मैंने अपना पहला IVF केस सफलतापूर्वक किया, तब मैंने उस निसंतान दंपत्ति की आंखों में जो खुशी देखी उससे मैं भावनात्मक रूप से चकित रह गई। उसी समय मैंने महसूस किया कि सही IVF ट्रीटमेंट तक पहुंच की कमी के कारण लाखों निसंतान दंपत्ति इस खुशी से वंचित हैं। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए Gaudium अब अधिकतर लोगों के लिए उपलब्ध है। अब हमारे पास भारत के साथ-साथ 30 से ज्यादा देशों से IVF ट्रीटमेंट के लिए लोग आ रहे हैं।

IVF के बारे में कम जानकारी लगातार एक बड़ी समस्या है। इसमें सामान्य रूप से क्या गलत धारणा है?

हमने पहचाना कि यह एक मेडिकल स्थिति है और निसंतान दंपत्ति इस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं। लेकिन जिस तरह से एडवांस मेडिकल टेक्नोलॉजी IVF आगे बढ़ रही है उसमें ज्यादातर मामलों में अब इलाज संभव है, साथ ही बच्चा भी स्वस्थ रहता है। इस समस्या को स्वीकार करते हुए मेडिकल से जुड़े एक्सपर्ट्स ने समाधान तलाशा ताकि माता-पिता के सपनों को जल्द पूरा किया जा सके। कुछ धारणाओं के विपरीत IVF ट्रीटमेंट दर्दनाक नहीं है और ज्यादा समय तक बेड रेस्ट की जरूरत नहीं है। इसके अलावा, कुछ लोगों का विचार है कि IVF के माध्यम से पैदा हुआ बच्चा उनका अपना बच्चा नहीं हो सकता। मैं इस मंच के जरिए यह बताना चाहूंगी कि IVF बेबी जैविक रूप से आपका अपना बच्चा है। केवल कुछ मामलों में डोनर गेमेट्स की सहमति की जरूरत पड़ती है।

दुर्भाग्य रूप से दंपत्ति इनफर्टिलिटी के मामले में महिलाएं सोशल स्टिग्मा का सामना करती रही हैं!

देखिए, 40% इनफर्टिलिटी के मामले पुरुष साथी की वजह से होता है और 40% मामले महिला साथी वजह बनती हैं। वहीं, बचे हुए 20% मामलों में दोनों जिम्मेदार हैं। इसलिए, इनफर्टिलिटी अलग-अलग मामलों पर निर्भर करती है और प्रत्येक मामलों में केवल महिला को इनफर्टिलिटी के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

आपने समर्पण भाव से कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। आपने हमेशा लड़कियों की शिक्षा, महिला स्वास्थ और स्वच्छता पर ध्यान दिया है। आप इसके बारे में कुछ बताइए।

जब एक महिला एक लड़की को जन्म देती हैं और इस दौरान परिवार का चेहरा खुश नहीं होता, तो यह चीज मुझे पीड़ा देती है। मैं उन्हें अपना उदाहरण देती हूं और उन्हें बताती हूं कि मैं गर्व से भरे हुए माता-पिता की बेटी हूं। मैं पूरी तरह से महिलाओं से बनी अपनी टीम की ओर भी उनका ध्यान आकर्षित करती हूं। एक महिला की रक्षा और पोषण के लिए, उस समय से जब वह एक भ्रूण है और जब वह एक युवा लड़की बन जाती है, हमने दो मंच की शुरुआत की है: ‘पहला Gaudium वुमेन पावर’ जहां महिलाएं उन चुनौतियों को साझा कर सकती हैं, जिनका उन्होंने जीवन के हर स्तर पर सामना किया है। इस अभियान के माध्यम से मैं उन्हें एक मेंटोर के रूप में काउंसलिंग की पेशकश करती हूं। वहीं, दूसरा मंच है ‘Gaudium फाउंडेशन’ इसमें हम महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर ध्यान देते हैं।

हम किफायती कीमत पर IVF सेवा की पेशकश करने के लिए दृढ़ संकल्प हैं – डॉ. मनिका खन्ना

Gaudium की सफलता का राज क्या है?

मरीज हमारी पहली नीति है। सही सोच के साथ एक अच्छी टीम बनाने के लिए हमने मेहनत किया है ताकि हम अपने वादे को पूरा कर सकें। हमारा मुख्य मकसद है कि निसंतान दंपत्ति के चेहरे पर खुशी ले आएं और उन्हें महसूस करवाएं कि माता-पिता बनने का सपना पूरा हो सकता है। हमारे लिए क्लाइंट्स बड़े एसेट हैं। इनमें से कई ऐसे हैं जो अपने सपने को पूरा करने के लिए सालों से संघर्ष कर रहे हैं, और मेरे लिए उनके संघर्षों को खत्म करके उनके चेहरे पर खुशी लाना, एक जिम्मेदारी है।

Content Source: https://www.jagran.com/lifestyle/health-dr-manika-khanna-a-women-a-doctor-a-business-entrepreneur-and-a-social-worker-who-gave-a-new-dimension-to-the-ivf-business-23356837.html